








बीकानेर Abhayindia.com खेजड़ी की कटाई पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए कानून बनाने की मांग को लेकर यहां बिश्नोई धर्मशाला में चल रहे महापड़ाव में आरएलपी के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल के आने को लेकर अटकलों का बाजार पिछले कई दिनों से गर्म चल रहा है। इस बीच, आज बेनीवाल का अहम बयान सामने आया है। बेनीवाल ने एक बयान में कहा कि मैं बिना बुलाए नहीं जाता क्योंकि लोग सोचेंगे ये राजनीति करने आ गया। मुझे किसी को दर्द नहीं देना चाहिए। मेरी वजह से किसी को दुख होता है तो मैं नहीं जाऊंगा। मेरे लिए बीकानेर में मेरे भाई, बुजुर्ग, माता बहिनें भी रो रोकर आवाज दे रही है कि हनुमानजी आप आओ लेकिन, मुझे वहां जाते ही वहां के लोग बोल देंगे कि राजनीति करने आ गया।
बेनीवाल ने आगे कहा कि पूरा मंच पुकारेगा कि आप आओ आपके बिना नहीं होगा ये काम तब मैं चला जाऊंगा और रही बात मेरे झंडे की तो मैंने आजतक सरकार को झुकाई है तो झंडे के बलबूते ही झुकाई है। मेरे झंडे के अलावा मेरे पास जनता है मैं किसी को नहीं कहता कि हमारी पार्टी का झंडा लेकर जाओ। मुझे बिश्नोई समाज इतना ही बुरा लगता तो मैं लोकसभा में आवाज नहीं उठाता लेकिन मैंने जहां भी अच्छा किया वहां से जातिवाद का लांछन के अलावा कुछ नहीं मिला मेरी जिंदगी कुछ इस प्रकार चल रही है। मैंने कभी किसी का बुरा नहीं किया मैं बिश्नोई समाज के लिए आधी रात को तैयार मिलूंगा और एक बात और है कि बीकानेर में ये लड़ाई RLP के बलबूते ही जीती जाएगी, आधी रात होगी और प्रशासन सड़कों पर होगा और झूकाकर बताऊंगा


