






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोच लिया है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की।
प्रकरण के अनुसार, पुलिस टीम ने 26 जनवरी को परिवादिया द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई की है। परिवादिया ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर को यातायात शाखा की पार्किंग से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी चोरी कर ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध लोगों की पहचान की। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कमल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सागर रोड को अरेस्ट किया है। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तीन बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, ईमीचंद, सुनील शामिल रहेे।


