Saturday, April 25, 2026
Hometrendingप्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने पर डॉ. चेतन प्रकाश...

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने पर डॉ. चेतन प्रकाश राजपुरोहित का स्वागत

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किये जाने पर पार्टी के प्रखर वक्ता डॉ. चेतन प्रकाश राजपुरोहित का सोमवार को बीकानेर भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, कौशल शर्मा जिला मंत्री सुमन शेखावत ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

जानकारी में रहे कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने बीकानेर के डॉ. चेतन प्रकाश को उनके अनुभव को देखते हुए तीसरी बार प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट में शामिल किया है। इस दौरान डॉ. चेतन प्रकाश ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और उपस्थित नेताओ-कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!