Hometrendingपंचतत्‍व में विलीन हुए फन्‍ना बाबू, पूर्व सीएम गहलोत ने कहा- उन्‍होंने...

पंचतत्‍व में विलीन हुए फन्‍ना बाबू, पूर्व सीएम गहलोत ने कहा- उन्‍होंने विश्‍व में दिलाई पहचान

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्‍थापक शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा सार्दुलगंज स्थित निवास से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्‍कार सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट में किया गया। उनके बेटे दीपक अग्रवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गहलोत ने कहा कि शिवरतन अग्रवाल के परिवार से उनके 40 साल से पारिवारिक रिश्ते है। उन्‍होंने छोटे से शहर से अपने ब्रांड को पूरे विश्व तक पहचान दिलाई।

आपको बता दें कि शिवरतन अग्रवाल ने 1986 में शिवदीप फूड प्रोडक्ट्स की शुरुआत की थी। यह नाम उन्होंने अपने और अपने बेटे दीपक के नाम को मिलाकर रखा था। इसके बाद उन्‍होंने 1993 में बीकाजी ब्रांड की स्थापना की।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular