Friday, April 24, 2026
Hometrendingअतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी वर्ष 2025-26 का चयन आदेश जारी

अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी वर्ष 2025-26 का चयन आदेश जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर 2025-26 की डीपीसी 24.04.2026 तक करने, वर्ष 2017-18 से 24-25 तक की रिव्यु डीपीसी, 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों के प्रकरण निस्तारण के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठन करने, मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदस्थापन ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से करने के सम्बन्ध में चार ज्ञापन सौंप कर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट एवं शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक से 22 अप्रैल को वार्ता की थी। इसमें बनी सहमति के आधार पर दोनों अधिकारियों ने आज अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की डीपीसी सम्पन्न करते हुए चयन आदेश प्रसारित कर दिये हैं।

आचार्य ने बताया कि निदेशक महोदय के द्वारा जारी आदेश में चयनित सभी कार्मिकों को यथा स्थान कार्यग्रहण (ऑफलाईन) दिनांक 30.04.2026 तक की अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि इनका पदस्थापन किये जाने पर कार्यग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथी तक कार्यभार ग्रहण नहीं करना स्वैच्छिक पदौन्नति परित्याग माना जायेगा।

आचार्य ने बताया कि 880 कार्मिकों के चयन आदेश जारी किये गये हैं जारी आदेश में कुल 905 कार्मिकों का विवरण जारी किया गया है जिसमें चार कार्मिकों का चयन सील्ड कवर एवं डेफर किये गये हैं, 4 कार्मिकों को विभागीय जांच में दण्डित होने के कारण चयन के लिए अनुपयुक्त पाया गया है, 13 कार्मिकों की सेवा निवृति/सेवा समाप्ति तिथि अपेक्षित चयन तिथि से पूर्व होने के फलस्वरूप चयन के लिए अनुपयुक्त किया गया है, 4 कार्मिकों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदनों के अभाव में चयन डेफर किया गया है।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा राजेश यादव, शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा, वीणा सोलंकी उपनिदेशक (प्रशासन) एवं शिवशंकर शर्मा अनुमान अधिकारी डीपीसी का आभार जताया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!