Hometrendingराजस्‍थान में सक्रिय हुुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने बदली रंगत, 15 जिलों...

राजस्‍थान में सक्रिय हुुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने बदली रंगत, 15 जिलों में येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सक्रिय हुुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम की रंगत बदल दी है। राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में आज सुबह से ही हल्‍की बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने अगले छह घंटे के दौरान प्रदेश के 6 जिलों में ओलावृष्टि और मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, जयपुर सहित सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, भरतपुर और दौसा जिले में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमाान है।

विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जैसलमेर, बीकानेर, बूंदी, अलवर, नागौर, अजमेर, गंगानगर हनुमानगढ़, टोंक, बारां, कोटा, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, झालावाड़ और धौलपुर जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular