






बीकानेर Abhayindia.com लक्ष्मीनाथ नगर की जगन्नाथ बस्ती में आगामी 7 फरवरी को आदि गणेश मंदिर सायं 5:00 बजे से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 26 जनवरी को समिति की घोषणा की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामजी भाई हलवाई, संरक्षक बस्ती राम और शंकर लाल प्रजापत, संयोजक कैलाश भार्गव, सह संयोजक नरेंद्र सोलंकी और समिति के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी के सदस्य नारायण प्रजापत, दीपक दहिया, शुभम सोनी, कैलाश, आकाश सोनी, राजू प्रजापत, सुनील देवासी, मांगीलाल प्रजापत, मनोज गेदर, भीमराज पंवार और अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। यह बैठक में महानगर प्रचारक चंपेश की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलाल हलवाई ने बताया कि हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्व में भी विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वाहन रैली, प्रभात फेरी, संध्या फेरी, कलश यात्रा और पोस्टर विमोचन 1 फरवरी को किया जाएगा।


