






फतेहपुर/बीकानेर Abhayindia.com गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत संत समाज द्वारा श्रीबुधगिरि मढ़ी फतेहपुर शेखावाटी एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। श्रीबुधगिरि मढ़ी के पीठाधीश्वर दिनेशगिरि महाराज ने बताया कि गौहत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे व गौमाता को सम्मान प्राप्त हो, इसी उद्देश्य आयोजित इस आवश्यक सभा में अनेक संत-महात्माओं ने उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर गोपालनंद महाराज, सोमेन्द्र महाराज, ईश्वरानंद महाराज, नवरत्न गिरि महाराज, चतुर्भुजदास महाराज, प्रकाशदास महाराज, चंद्रमादास महाराज, योगेश बाबा महाराज, सनातन अभिरामदास महाराज सहित अनेक संतों ने गौरक्षा के लिए आह्वान किया। महंत दिनेश गिरि महाराज ने बताया कि 27 अप्रेल 2026 को गो सम्मान दिवस को देशभर से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे।
सभा में बीकानेर से पहुंचे राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज भी गो सम्मान आह्वान अभियान में शामिल हुए तथा 27 अप्रेल को गो सम्मान आह्वान अभियान को समर्थन दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने कहा कि बीकानेर में भी हजारों बीघा गोचर-ओरण भूमि पर सरकार व बीडीए प्रशासन नजरें गढ़ाए हुए है। विकास के नाम गोचर व ओरण को मिटने नहीं देंगे। सरजूदास महाराज ने बीकानेर में 27 जनवरी 2026 को जिला कलक्ट्रेट पर होने वाले महापड़ाव में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीकानेर से मनोज सेवग, सूरजमाल सिंह नीमराना, किशन शर्मा, मोहन माली, नारायण माली आदि शामिल रहे।


