






बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 01.04.2017 से रिव्यु एवं वर्ष 2025-26 की नियमित डीपीसी के सम्बन्ध में अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा से बुधवार को वार्ता हुई। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने संस्थापन अधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर 01.04.2017 से केडर रिव्यु के आधार पर रिव्यु डीपीसी करने तथा वर्ष 2025-26 की नियमित डीपीसी करने के सम्बन्ध में निदेशालय स्तर से राज्य सरकार को भेजे गये मार्ग दर्शन पत्रों पर लम्बित कार्यवाही कर चिंता प्रकट करते हुए अतिरिक्त निदेशक से विस्तृत वार्ता की।
आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक महोदय ने राज्य सरकार स्तर पर लम्बित मार्गदर्शन प्राप्त करने के सम्बन्ध में त्वरित प्रयास करने का आश्वासन दिया। आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक को यह भी अवगत कराया गया कि निदेशालय स्तर से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, संस्थापन अधिकारियों तथा मण्डल स्तरों पर कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक एवं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी में किये जा रहे विलम्ब से कर्मचारियों को भारी आर्थिक हानि हो रही है तथा डीपीसी समय पर करवाने के सम्बन्ध में शिक्षा मंत्री एवं राज्य सरकार की मंशा शिक्षा विभाग द्वारा पूरी नहीं किये जाने से मंत्रालयिक संवर्ग में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।


