Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा रानी बाजार मंडल की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती के...

भाजपा रानी बाजार मंडल की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए रानी बाजार मंडल की कार्यशला मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक सशक्तिकरण विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर राजेंद्र पंवार ने कहा कि किसी भी चुनाव की विजय का मार्ग बूथ से होकर गुजरता है। उन्होंने “बूथ जीता, चुनाव जीता” के नारे को दोहराते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आवंटित बूथ पर ‘पन्ना प्रमुख’ की नियुक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेटा प्रबंधन और जमीनी स्तर पर मतदाताओं से सीधा संवाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन और राजेश पंडित ने आगामी कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्धजनों को संगठन से जोड़ने की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार घर-घर जनसंपर्क के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुँचाया जाएगा। मंडल मंत्री सुरेश छीम्पा, दिनेश भटनागर एवं ओम प्रकाश खत्री बूथ सुदृढ़ीकरण अभियान की वर्तमान प्रगति रिपोर्ट साझा की। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और डिजिटल डेटा को अपडेट करने पर बल दिया। जिला महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार विशेष जिम्मेदारियां सौंपी और उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और मंडल की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण रखा। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद मीना आसोपा उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी द्वारा किया गया।बैठक के समापन पर उपस्थित सभी बूथ अध्यक्ष व रानी बाजार मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे आगामी संगठनात्मक कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे और अपने-अपने बूथ को ‘अजय’ बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!