








बीकानेर Abhayindia.com सर्द रातों में चोरों की सक्रियता ने आम जन की नींंद में खलल डाल रखी है। इसी क्रम में गंगाशहर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद को निशाना बनाते हुए सोने व चांदी के आभूषण व दाे लाख रुपए नगदी चोरी कर लिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी बसंत कुंज घडसीसर रोड गंगाशहर निवासी पन्नालाल दुग्गड पुत्र स्व. उम्मेदमल दुग्गड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छह दिसम्बर को मैं व मेरा परिवार पाली गए थे। वापस घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोर घर की अलमारियों में से सोने व चांदी के आभूषण तथा दो लाख रुपए नगदी चोरी कर ले गए।मामले की जांच उपनिरीक्षक मोनिका को सौंपी गई है।


