Friday, April 24, 2026
Hometrendingआरबीएसई ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की वार्षिक और बोर्ड परीक्षाओं...

आरबीएसई ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की वार्षिक और बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की वार्षिक और बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। राजस्थान बोर्ड ने यह जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। हालांकि, बोर्ड ने अभी विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकेंगे।

कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं में छात्रों को सभी विषयों के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार उपस्थित होना होगा। आपको बता दें कि बीते साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से आयोजित हुई थीं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!