Friday, April 24, 2026
Hometrendingडॉ. वीर बहादुर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया व्याख्यान, यूरिक एसिड...

डॉ. वीर बहादुर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया व्याख्यान, यूरिक एसिड को हाइपरटेंशन का बड़ा रिस्क फैक्टर बताया

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एशिया पैसिफिक सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन का तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 27 से 29 नवंबर तक लखनऊ में भव्य रूप से संपन्न हुआ जिसमें दुनिया भर के 18 देशों से लगभग 975 डेलीगेट्स और 78 प्रतिष्ठित वक्ताओं ने शिरकत की। इस वैश्विक मंच पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के वरिष्ठ आचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह ने भी शिरकत की और यूरिक एसिड तथा उच्च रक्तचाप के बीच गहरे संबंध पर अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया।

डॉ. वीर बहादुर सिंह ने अपने व्याख्यान में बताया कि भारत में तेजी से बढ़ रहे हाइपरटेंशन के मरीजों में 30 से 42 प्रतिशत तक यूरिक एसिड का स्तर ऊंचा पाया जा रहा है और अब इसे उच्च रक्तचाप का एक स्वतंत्र जोखिम कारक माना जा रहा है। यदि इसका समय पर इलाज न हो तो हृदय रोग, किडनी फेलियर और गठिया जैसी गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो जाती हैं। खासकर जब मरीज को डायबिटीज और हृदय रोग दोनों साथ हों तो बढ़ा हुआ यूरिक एसिड जानलेवा साबित हो सकता है।

उन्होंने यह भी चेताया कि कई मरीज जोड़ों के दर्द को साधारण गठिया समझकर अकुशल लोगों से इलाज करवाते हैं जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। डॉ. सिंह ने सभी हाइपरटेंशन मरीजों से नियमित जांच और केवल योग्य चिकित्सक से ही इलाज लेने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने डॉ. वीर बहादुर सिंह के शोधपूर्ण व्याख्यान की प्रशंसा की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!