






बीकानेर Abhayindia.com पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर बीकानेर की साइबर थाना पुलिस ने साईबर फ्राड के मामले में बड़ी कार्रवाई कर साइबर ठगी गिरोह से जुड़े एक सरकारी कर्मचारी राकेश विश्नोई को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी राकेश विश्नोई फैक्ट्री में काम करने वाले गरीब मजदूरों के खाते खोलकर उक्तखातों में देश के विभिन्न लोगों के साथ की गई ठगी की राशि को डालकर विड्रोल कर लेता था। आरोपी के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज है।
साइबर थाना प्रभारी रमेश सर्वटा ने बताया कि आरोपी राकेश विश्नोई निवासी गोडू बज्जू पीड लूडी लूणकरणसर में वरिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत है और फैट्री में काम करने वाले गरीब मजदूरों को पोस्ट ऑफिस व अन्य बैंकों में खाता खोलने का टारगेट के नाम पर धोखाधडी पूर्वक बैंक खाते खुलवाकर कमीशन देने की स्कीम का झांसा देकर उनका आधार कार्ड, पेन कार्ड लेकर अंगूठा लगाने के डिवाईस पर अंगूठा लगाकर खाते खोलकर उक्त खातों में देश के विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ की ठगी की राशि डालकर विदड्रोल कर लेता।
सर्वटा ने बताया कि पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े लोग पांच करोड़ की ठगी कर चुके हैं। आरोपी से पूछताछ में साइबर क्राइम की कई वारदातें खुलने की संभावना है। सीआई रमेश सर्वटा के नेतृत्व में कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में साइबर थाना के कांस्टेबल रामधन, सुभाष, श्रीराम और प्रदीप शामिल रहे।


