






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर वेलनेस सेंटर की ओर से दो दिवसीय योगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का संचालन योग विशेषज्ञ आकांक्षा, योग कोच अमन और यशप्रिया ने किया।
केंद्र के निदेशक अनिल जुनेजा तथा नैचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. वत्सला गुप्ता भी पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे और प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। कैंप में योगासन, प्राणायाम और वेलनेस गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य के लाभों से अवगत कराया गया।


