Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में नशे पर प्रहार जारी, महिला सहित दो जने अरेस्‍ट, अवैध...

बीकानेर में नशे पर प्रहार जारी, महिला सहित दो जने अरेस्‍ट, अवैध मादक पदार्थ हुआ बरामद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार जारी है। इसी क्रम में कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार अंडरपास के पास एक स्थान पर छापा मार कर एक महिला और एक पुरुष को अरेस्‍ट करते हुए उनके कब्‍जे से अवैध डोडा पोस्‍त बरामद किया है।

कोटगेट थाना एसएचओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जेठाराम नागौर का रहने वाला है तथा महिला जसवीर कौर हनुमानगढ़ निवासी है। उन्होंने बताया अवैध रूप से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर टीम बनाकर रानी बाजार अंडरपास के पास एक गली में स्थित एक बड़े पर छापा मारा जहां तस्करी का डोडा पोस्ट और दोनों आरोपी मिल गए। आरोपियों के कब्‍जे से 33 किलो 940 ग्राम डोडा पोस्‍त बरामद हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!