Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर के पब्लिक पार्क में टाॅय ट्रेन की पुनः हुई शुरूआत, मोदी...

बीकानेर के पब्लिक पार्क में टाॅय ट्रेन की पुनः हुई शुरूआत, मोदी डेयरी ने उठाया बीड़ा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण के साथ हुए समझौते के तहत मोदी डेयरी द्वारा बीकानेर के पब्लिक पार्क स्थित चिल्ड्रन पार्क में सौन्दर्यीकरण के विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। इसी के तहत चिल्ड्रन पार्क व टाॅय ट्रेन का भी जीर्णोद्धार मोदी डेयरी द्वारा किया गया है। बाल दिवस के अवसर पर टाॅय ट्रेन का प्रायोगिक शुभारम्भ किया गया है।

बीकानेर विकास प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आगामी 15 दिवस तक इस ट्रेन का किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा अर्थात् यह निःशुल्क रहेगा जिसका समय सांय 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। निकट भविष्य में ट्रेन में बैठने के लिये लिया जाने वाला किराया भी बीकानेर विकास प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार ही होगा। आगामी 15 दिवस तक यहां होने वाली व्यवस्थाओं को जांचा परखा जाएगा व उसी के अनुसार किराया व अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी व यहां किसी प्रकार की सुधार की गुंजाइश पाई जाती है तो उसे भी दुरस्त किया जाएगा।

आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में टाॅय ट्रेन की प्रयोगिक शुरूआत हुई है जिसका बहुत सारे बच्चों ने लुल्फ उठाया। काफी समय से यह पार्क और ट्रेन अव्यवस्था की भेंट चढ़ा हुआ था। अब पार्क को विकसित करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। सभी व्यवस्थाएं सुचारू होने के पश्चात् यहां फूड कोर्ट की व्यवस्था भी की जावेगी एवं आगंतुकों के लिये शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।

पार्क संचालक सुनीलम ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क के समीप स्थित गौमुख पार्क को भी विकसित करने का कार्य किया जा रहा। जिसके तहत अस्त व्यस्त पड़े इस पार्क को सुनियोजित ढ़ंग से पेड़ पौधों की कटिंग, लाईटिंग कर आकर्षित किया जायेगा। इसके साथ ही इसमें लगे गौमुख रूपी फाउण्टेन को फिर से चालू कर उसमें भी लाईटिंग का कार्य किया जावेगा जो कि पब्लिक पार्क में आने वाले प्रत्येक सैलानी को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!