Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में गैंगस्‍टर रोहित गोदारा सहित पांच जनों पर रंगदारी के आरोप...

बीकानेर में गैंगस्‍टर रोहित गोदारा सहित पांच जनों पर रंगदारी के आरोप में केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कुख्यात रोहित गोदारा गैंग की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने स्‍वयं केस दर्ज करवा कर सख्‍ती बरत रही है। इसी क्रम में सदर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने रोहित गोदारा सहित पांच लोगों के खिलाफ नया मामला दर्ज किया।

सीआई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जीतेंद्र चारण उर्फ जीतू, वीरेंद्र चारण, सुरेश बिश्नोई उर्फ शिकारी और रोहित राणा शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित राणा ने सुखदेव चायल के घर के आसपास रैकी कर गैंग को सूचना दी थी। आपको बता दें कि हाल में चायल से गोदारा गैंग द्वारा रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले की जांच अब जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी कर रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि बीकानेरा में इससे पहले डॉ. श्‍याम अग्रवाल, पीयूष शंगारी को भी रंगदारी को लेकर धमकियां मिली थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!