Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाए आरोप, कहा- घटिया निर्माण...

राजस्‍थान में मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाए आरोप, कहा- घटिया निर्माण करवाया, बुलडोजर चलवा रहा हूं…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। मंत्री नागर ने कहा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में घटिया निर्माण हुआ है। जहां भी जा रहा हूं वहां के स्कूलों में घटिया निर्माण की ग्रामीण शिकायतें कर रहे हैं। एक ठोकर मारते ही धूल उड़ने लगती है। इसलिए घटिया निर्माण पर बुलडोजर चलवा रहा हूं।

मंत्री नागर के इस एक्‍शन पर शिक्षा मंत्री ने धन्यवाद दिया है। दिलावर ने कहा कि इनमें से अधिकांश स्कूलों में निर्माण कार्य शिक्षा विभाग ने करवाया ही नहीं है। ये काम पंचायत समिति ने करवाया। वो भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के काम हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा जो कमियां सामने आई हैं उनकी जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे। ऊर्जा मंत्री के स्कूलों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने पर कहा कि सभी निर्माण पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में निर्माण नहीं करवाया गया है। ऊर्जा राज्य मंत्री की ओर से उठाए गए मुद्दों पर जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!