Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में प्रशिक्षु महिला जज के साथ लूटपाट के आरोपी को पुलिस...

बीकानेर में प्रशिक्षु महिला जज के साथ लूटपाट के आरोपी को पुलिस ने प्‍लास्‍टर बंधे पैर से सरेराह कराई परेड

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सदर थाना क्षेत्र में कलेक्टर आवास के पास प्रशिक्षु महिला जज पूजा जनागल के साथ लूटपाट करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कुशाल मेहरा की पुलिस ने शनिवार को सरेराह परेड करवाई। परेड के दौरान आरोपी के एक पैर में प्लास्टर बंधा हुआ था। पुलिस उसे मौका मुआयना करवाने के लिए उसी जगह पर लेकर आई जहां उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि युवक कुशाल मेहरा ने महिला प्रशिक्षु जज पूजा जनागल के साथ लूटपाट की थी। पूजा के पिता श्रवण जनागल ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया था। कुशाल ने ही पहले महिला अधिकारी की बाइक को लात मारकर गिराया और बाद में नीचे गिरने पर उनके गले से सोने चैन छीन ली। महिला अधिकारी की ठुड्‌डी पर चोट लगी, वहीं एक दांत भी टूट गया।

इस वारदात के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पुलिस ने कुशाल मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची, जहां उसने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मौका तस्दीक के लिए कुशाल को लेकर पहुंची तो उसके पैर में चोट लगी हुई थी। उसके एक पैर में ऊपर तक प्लास्टर बंधा हुआ था। 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!