Friday, May 15, 2026
Hometrendingपदोन्‍नति में विसंगति की मांग को लेकर राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने...

पदोन्‍नति में विसंगति की मांग को लेकर राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला शाखा बीकानेर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास के नेतृत्व मे पदोन्नति की महत्वपूर्ण मांग का ज्ञापन सौंपा। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा क्षेत्र मे पदोन्नति की महत्वपूर्ण विसंगति है। पदोन्नति की जायज मांग के निराकरण के लिए आज निदेशक के नाम स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा को ज्ञापन दिया है, जिसमे बताया है कि शिक्षकों की पदोन्‍नति के पिरामिंड मे भयंकर विसंगति है। इसमें 23459 तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक पदों पर 4407 पद पदोन्नति के हैं जो कि कुल पदों का 18.5% है, जो ऊंट के मुंह जीरे के समान है।

मांग के संबध मे स्टाफ ऑफिसर ने बताया कि यह शारीरिक शिक्षकों की जायज मांग है जिसे संभवत: आगामी समय मे स्टाफिंग पैटर्न के तहत निश्चित ही सुधारा जाएगा। ज्ञापन में पूर्व में क्रमोन्नत हुए स्‍कूलों में शारीरिक शिक्षक पद सृजित करने और खिलाडी छात्र-छात्राओ का जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओ मे खुराक भत्ता ₹ 250/ करने की भी मांग प्रमुखता से रखी। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के जय प्रकाश रंगा, गणेश पुरोहित, गुलाब चंद, राजेंद्र व्यास जिला अध्यक्ष बीकानेर, राजेश सेवक जिला मंत्री बीकानेर, योगेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार जोधपुर, तरुण विद्यालय के निदेशक हनुमान सिंह भाकर सहित कई शारिरिक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!