Sunday, May 3, 2026
HometrendingBikaner Crime : कनपटी पर बंदूक रखकर गोदाम से उठाकर ले गए...

Bikaner Crime : कनपटी पर बंदूक रखकर गोदाम से उठाकर ले गए सामान, तीन नामजद सहित अन्‍य पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाल पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति की कनपटी पर बंदूक रखकर गोदाम की चाबी छीन ली और सामान उठाकर ले गए। इस आशय की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी निवासी राहुल गहलोत पुत्र हरिकिशन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुमित राठी, मनीष आचार्य, सीताराम आचार्य व दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोग दो पिकअप गाडियों में सवार होकर आए और मेरी कनपटी पर बंदूक रखकर मेरे से गोदाम की चाबी छीन ली। इस दौरान मैं चिल्‍लाया तो सीताराम आचार्य ने मुंह पर हाथ रख दिया और धमकियां दी। आरोपी गोदाम में रखा सारा सामान पिकअप गाडियों में भरकर ले गए। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल गौरीशंकर को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!