Thursday, June 25, 2026
Hometrendingविधायक के सम्‍मान समारोह में कार में सवार होकर आया गिरोह! आधा...

विधायक के सम्‍मान समारोह में कार में सवार होकर आया गिरोह! आधा दर्जन से ज्‍यादा लोगों की जेब कटी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिव विधायक रविन्‍द्र सिंह भाटी के सम्‍मान में शोभासर चौराहे पर रखे गए समारोह के दौरान आधा दर्जन से ज्‍यादा लोगों की जेबें साफ कर दी गई। बताया जा रहा है कि एक कार में सवार होकर आए गिरोह के सदस्‍यों ने लोगों की जेबतराशते हुए हजारों रुपए पार कर लिए। बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरोह की खोनबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शोभासर निवासी हाल जंभेश्‍वर नगर बजरंग सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविन्‍द्र सिंह भाटी के सम्‍मान समारोह के दौरान मेरी जेब से 5500 रुपए, नालबडी निवासी राजूसिंह पुत्र शिशपाल सिंह की जेब से 54000 रुपए, मांगीलाल पुत्र पूनमचंद निवासी बडी ढाणी की जेब से 32500 रुपए, श्रवण पुत्र लालूरराम की जेब से 10300 रुपए, ओम सिंह पुत्र महावीर सिंह की जेब से 15500 रुपए चोरी हो गए। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि मालूमात करने पर पता चला कि एक कार नंबर आरजे 14 टीएफ 4257 में सात-आठ जने बाहर के लडके, जो जेब काटने का गिरोह चलाते हैं उन्‍होंने ये वारदातें की। मामले की जांच एएसआई लाभूराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!