Friday, June 5, 2026
HometrendingBikaner Crime : पूर्व सरपंच का मर्डर, आपसी विवाद के चलते हुई...

Bikaner Crime : पूर्व सरपंच का मर्डर, आपसी विवाद के चलते हुई वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान गांव में गुरूवार रात पूर्व सरपंच की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया (70) और उसके भतीजे बलबीर के बीच देर रात झगड़ा हुआ था। दोनों में दुकान को लेकर विवाद था। आशंका है कि विवाद के चलते ही मेघराज की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, झगड़े दौरान मेघराज की पत्नी रामी देवी घर पर ही थी, लेकिन वो सो रही थी। शुक्रवार सुबह उसने मेघराज को लहूलुहान देखा तो बेटों व अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी शुक्रवार सुबह ही सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई बार समझाइश की कोशिश हुई थी। उम्मीद नहीं थी कि विवाद इतना बढ़ सकता है। बहरहाल, घटना के बाद से पुलिस बलबीर को तलाश रही है। कई जगह दबिश भी दी है। मेघराज वर्ष 2005 से 2010 तक धीरदेसर चोटियान गांव के सरपंच थे। उनके परिवार में दुकान को लेकर विवाद था। पिछले दिनों गांव के कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद समझौता भी हुआ, लेकिन बलबीर इस समझौते को लेकर नाखुश था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!