Friday, April 24, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज और कल शुष्‍क रहेगा मौसम, 17 से फिर...

Rajasthan Weather : आज और कल शुष्‍क रहेगा मौसम, 17 से फिर सक्रिय होगा बारिश वाला सिस्‍टम

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश का दौर अब लगभग खत्‍म हो रहा है। आज और कल प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहेगा। जबकि 17 सितम्‍बर से एक बार फिर कुछ जगहों पर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, इसी माह के आखिरी सप्‍ताह तक मानसून पूरी तरह विदाई ले लेगा। इस दौरान 17 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के 9 जिलों में बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, आज और कल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्‍क रहेगा। दिनभर धूप रहेगी और गर्मी का अहसास रहेगा। हालांकि, कुछ हिस्‍सों में बादलों की आवाजाही का दौर चलेगा और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग के अनुसार, 17 सितंबर से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!