HometrendingBikaner Crime : घर के आगे खड़ी गाड़ी में आग लगाई, फायर...

Bikaner Crime : घर के आगे खड़ी गाड़ी में आग लगाई, फायर किए, धमकी देकर भाग गए आरोपी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्‍ताप्रसाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्‍ती में एक व्‍यक्ति के घर के आगे खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगाने, फायर करने और धमकी देने का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस परिवादी 70 वर्षीय रघुनाथ माली की रिपोर्ट पर पांच नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, रामपुरा बस्‍ती की गली नंबर 18 के निवासी रघुनाथ माली पुत्र डालाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीयूष, चंद्र सिंह उर्फ बाबू डकैत, शुभम पडिहार, राजू माली, पूनमचंद गहलोत उर्फ बंटी व चार-पांच अन्‍य जने एकराय होकर आए और मेरे घर के आगे खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी। इस दौरान आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपये नहीं दोगे तो अगली बार जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे। आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल लाखाराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular