Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमेडल जीतकर बीकानेर आए एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान के खिलाड़ियों का हुआ...

मेडल जीतकर बीकानेर आए एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान के खिलाड़ियों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स में आयोजित हुई दिव्यांग बच्चों की 14वीं राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ी रुचिका गहलोत और धीरज तातेड़ का बुधवार को बीकानेर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों और माली समाज के गणमान्यजनों ने भव्य स्वागत किया।

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया के नेतृत्व मे गए दल का जिनमें शामिल अन्य खिलाड़ी नितिन, ऋतिक रेगर, योगिता भाटी सहित कोच नरेन्द्र शर्मा और प्रेम गहलोत के साथ एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया का स्टेशन पर माला पहनाकर और तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया।

खिलाड़ियों का स्वागत करने वालो में गौरी शंकर, मंगतूराम गहलोत, पप्पू तंवर, कैलाश गहलोत, रमेश गहलोत, रवि गहलोत, गोपाल तंवर, रामस्वरूप तंवर, दिनेश तंवर, लालचंद गहलोत, बजरंग गहलोत, विजय कुमार, पुलकित तंवर शामिल थे। बता दें कि इस प्रतियोगिता में रुचिका गहलोत ने दो सौ मीटर दौड़ में सिल्वर, डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया था। धीरज तातेड़ को 4 सौ मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। वहीं, प्रतियोगिता में अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!