Hometrendingसड़क हादसे में भाजपा विधायक घायल, गाड़ी में सवार दो अन्‍य जनों...

सड़क हादसे में भाजपा विधायक घायल, गाड़ी में सवार दो अन्‍य जनों के भी चोटें आई

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान के राजसमंद से भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी शुक्रवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गईं। उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाइवे पर हुए इस हादसे में विधायक के साथ उनकी गाड़ी में उनके निजी सहायक जय और ड्राइवर धर्मेंद्र भी सवार थे।

घटनाक्रम के अनुसार, उदयपुर से नाथद्वारा की ओर जा रही गुजरात नंबर की गाड़ी ने कट पर टर्न लिया। उसी दौरान कट पर राजसमंद से आ रही विधायक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी को आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी पसलियों में फ्रैक्चर आया है। सुखेर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 12:45 बजे हुआ। दीप्ति माहेश्वरी के साथ उनके निजी सहायक जय कनोजिया और ड्राइवर धर्मेंद्र भी कार में मौजूद थे। टक्कर के बाद तीनों घायल हो गए। विधायक की पसली में फ्रैक्चर और हाथ-पैर में चोट आई है, जबकि उनके निजी सहायक और ड्राइवर के सिर पर चोट बताई जा रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular