






बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीं, कार्यकर्त्ताओं से भी गर्मजोशी के साथ मिले। उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की मानो होड सी लग गई।
इस बीच, पूर्व सीएम गहलोत ने कांग्रेस नेता और सिंधी मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सलीम सोढ़ा के घर पहुंच कर माता जी के निधन पर शोक जताया। इस दौरान उन्होंने सभी परिवारजनों से मिलकर संवेदना जताई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, विधायक सुशीला देवी सहित अनेक कांग्रेसजनों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।


