Friday, April 24, 2026
Hometrendingकोलायत के 6 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन पशु चिकित्सा उप स्वास्थ्य...

कोलायत के 6 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन पशु चिकित्सा उप स्वास्थ्य केन्द्र मंजूर, भाटी ने की थी मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा बजट सत्र 2025-26 के दौरान कोलायत विधानसभा क्षेत्र के संस्था विहिन चयनित ग्राम पंचायत में पशुपालकों की समस्याओं को देखते हुए नवीन पशु चिकित्सा उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने की मांग मुख्यमंत्री व पशुपाालन मंत्री से की, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत कोलायत विधानसभा क्षेत्र संस्था विहिन चयनित ग्राम पंचायत बज्जू तेजपुरा, देवड़ों की ढाणी, चक बन्धा नं. 1, ग्रान्धी, रावनेरी व शिम्भू का भूर्ज में नवीन पशु चिकित्सा उप स्वास्थ्य केन्द्रों की पद सहित स्वीकृति जारी की गयी।

भाटी ने बताया कि लम्बे समय से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं होने के कारण पशुपालकों को पशुओं को इलाज के लिए अन्यत्र स्थान पर लेकर जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही पशुपालकों को मिलेगी।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस स्वीकृति के जारी होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जोराराम कुमावत पशुपालन मंत्री का आभार व्यक्त किया हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!