Saturday, April 25, 2026
Hometrendingजेडीए के 765 भूखंडों के लिए 82 हजार से ज्‍यादा आए आवेदन,...

जेडीए के 765 भूखंडों के लिए 82 हजार से ज्‍यादा आए आवेदन, कल खुलेगी लॉटरी…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की तीन नई आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार के लिए लॉटरी दो जुलाई को खुलेगी।

आपको बता दें कि तीनों योजनाओं में कुल 765 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन जमा हुए हैं। जेडीए ने लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। लॉटरी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए प्रसारित की जाएगी, ताकि आवेदक घर बैठे लॉटरी प्रक्रिया को देख सकें और अपनी स्थिति जान सकें।

आपको यह भी बता दें कि गंगा विहार आवासीय योजना के  233 भूखंडों के मुकाबले 24 हजार 175 आवेदन जमा हुए हैं। इसी तरह यमुना विहार के 232 भूखंडों के लिए 19 हजार 291 तथा सरस्वती विहार के 300 भूखंडों के लिए 38 हजार 957 आवेदन जमा हुए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!