Hometrendingबीकेईएसएल की जनसुनवाई में उपभोक्‍ताओं की कई समस्याओं का हुआ समाधान

बीकेईएसएल की जनसुनवाई में उपभोक्‍ताओं की कई समस्याओं का हुआ समाधान

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 16 समस्याओं में से 06 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 10 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 07 तकनीकी और 09 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं। बिल सही करने, पोल व तार शिफ्टिंग, सोलर और वॉल्टेज सम्बन्धी समस्याएं दर्ज हुईं। बिल सम्बन्धी 06 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अन्य 10 शिकायतों शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular