Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमंत्री मीणा की छापेमार कार्रवाई पर सवाल! डोटासरा ने कहा- बड़ी पर्ची...

मंत्री मीणा की छापेमार कार्रवाई पर सवाल! डोटासरा ने कहा- बड़ी पर्ची को बदलवाने के लिए…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से खाद-बीज को लेकर की जा रही छापेमार कार्रवाई के बीच राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का बड़ा बयान सामने आया है। डोटासरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक तरफ किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मंत्री किरोड़ीलाल मीना छापे की कार्रवाई कर रहे हैं।

डोटासरा ने कहा कि लगता है कि कृषि मंत्री शायद खुद के साथ बड़ी पर्ची को बदलवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज व नगर निकायों के चुनाव समय पर नहीं हो रहे। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अब तक तबादले नहीं हुए। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के परिवार के सदस्यों ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा। वह आज सीकर में आपातकाल के संघर्ष और लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने आई हैं।

आपको बता दें कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खाद-बीच की कालाबाजारी में जुटे लोगों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नकली खाद कंपनियों पर छापामार कार्रवाई की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। उन्होंने हनुमानगढ़ और बीकानेर समेत कई जिलों में छापा मार कार्रवाई की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!