Friday, May 15, 2026
Hometrendingचिनाब ब्रिज के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री जारी करेंगे 100 रुपए का सिक्का

चिनाब ब्रिज के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री जारी करेंगे 100 रुपए का सिक्का

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा होगा। इस दौरान वे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल ‘चिनाब पुल’ का उद्घाटन करेंगे। वे राजधानी श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 100 रुपए के स्मारक सिक्के का भी आवरण करेंगे।

सिक्कों का संग्रह और अध्ययन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार इस सिक्के के एक तरफ चिनाब सेतु का फोटो होगा जिसके ऊपरी परिधि पर हिंदी में तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में जम्मू- श्रीनगर रेलवे लाइन लिखा होगा।चिनाब सेतु के चित्र के ठीक ऊपर हिंदी तथा अंग्रेजी में चिनाब सेतु 2025 लिखा होगा। सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे मूल्यवर्ग 100 लिखा होगा जिसके दाएं और बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा होगा।

सुधीर ने बताया कि भारत सरकार की कोलकता टकसाल में बने इस सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम है जिसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा ,5 प्रतिशत निकल तथा 5 प्रतिशत जस्ते का मिश्रण होगा। इस सिक्के को जारी करने के लिए भारत सरकार वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने 6 फरवरी 2025 को गजट अधिसूचना भी जारी कर दी थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!