Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदेवीकुंड सागर का होगा जीर्णोद्धार, अतिक्रमण हटेंगे, वर्षा नहीं आई तो नहरी...

देवीकुंड सागर का होगा जीर्णोद्धार, अतिक्रमण हटेंगे, वर्षा नहीं आई तो नहरी पानी से होगा लबालब

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने 05 जून से 20 जून तक चलने वाले वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान से पहले मंगलवार शाम को रिडमलसर में देवीकुंड सागर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देवी कुंड सागर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। रास्ते के अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जाएगा ताकि देवी कुंड सागर में वर्षा जल की आवक पहले जैसे हो सके।

रावत ने कहा कि अगर अतिक्रमणों को हटाने के बाद भी वर्षा जल की आवक देवी कुंड सागर में नहीं हुई तो इंदिरा गांधी नहर के जरिए इस ऐतिहासिक सागर को पानी से भरा जाएगा। रावत को बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता ने बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत सागर तालाब के पास 40 करोड़ की लागत से 138 बीघा जमीन में बनने वाली कबीर वाटिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि कबीर वाटिका के डीपीआर बनाने का कार्य चल चल रहा है।

इस दौरान रावत ने देवी कुंड सागर परिसर में बने मंदिरों के दर्शन किए। इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर राकेश कुमार, अतिरिक्त चीफ इंजीनियर मनोज मांझू, भूपेन्द्र सिंह यादव, एसई सुनील कटारिया, बीडीए अधिशासी अभियन्ता राजेंद्र बैरवा समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!