Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में पंद्रह जून से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा बाढ़ नियंत्रण...

बीकानेर में पंद्रह जून से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष, कलक्‍टर ने दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं।जिला कलेक्टर ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितंबर तक अथवा मानसून समाप्ति तक प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 व टोल फ्री नंबर 1077 होंगे। पूर्व में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कार्मिक अपनी पारी के अनुसार जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का कार्य भी संपादित करेंगे।

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) 9414444837 तथा सहायक प्रभारी उपखंड अधिकारी 9929369561 को बनाया गया है। जिला कलेक्टर ने समस्त जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों को भी अपने विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!