Saturday, May 24, 2025
Hometrendingप्रचंड गर्मी के बीच मानसून की हुई धमाकेदार एंट्री, तय समय से...

प्रचंड गर्मी के बीच मानसून की हुई धमाकेदार एंट्री, तय समय से आठ दिन पहले पहुंचा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्‍ली Abhayindia.com प्रचंड गर्मी के बीच मानसून के इंतजार का समय अब खत्‍म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज केरल में दस्तक दे दी है। आमतौर पर यहां मानसून एक जूून को दस्‍तक देता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस बार मानसून ने आठ दिन पहले ही केरल में एंट्री कर दी है।

आपको बता दें कि बीते दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। यह कम दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के संयोजन के कारण हो रहा है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। तब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था। मानसून के देरी से आने का रिकॉर्ड 1972 में था, जब मानसूनी बारिश 18 जून से शुरू हुई थी।

आईएमडी ने शनिवार को केरल, तटीय-दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 मई तक केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले पांच दिनों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular