Friday, June 19, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 12 के...

Rajasthan Weather : आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 12 के बाद तेज होंगे गर्मी के तेवर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में आंधी और बारिश का दौर अब भी जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, जालौर, नागौर, पाली और गंगानगर जिले आंधी व बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर 12 मई तक ही रहने की संभावना है। इसके बाद इसका प्रभाव कम हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में तापमान बढने लगेगा। एक बार फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू करेगी।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

अजमेर में 36.1 डिग्री

अलवर में 36.8

जयपुर में 37.6

सीकर में 35.5

कोटा में 38.8

चित्तौड़गढ़ में 37.3

बाड़मेर में 40.4

जैसलमेर में 39.0

जोधपुर में 38.6

बीकानेर में 40.0

गंगानगर में 40.2 डिग्री

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!