Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में हुए गैस सिलेण्डर ब्लास्ट के मामले में एसआईटी का गठन

बीकानेर में हुए गैस सिलेण्डर ब्लास्ट के मामले में एसआईटी का गठन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में 7 मई को मदान मार्केट नया कुआं के सामने ज्वैलरी की दुकान के अन्दर गैस सिलेण्डर ब्लास्ट होने की घटना के सम्बन्ध में पुलिस थाना कोतवाली में अभियोग दर्ज हुआ है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर द्वारा प्रकरण में अनुसंधान के लिए विशाल जांगीड़, आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त सदर जिला बीकानेर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है।

एसआईटी में श्रवणदास आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त नगर बीकानेर, जसवीर कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर, देवेन्द्र सोनी उनि पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर, अब्दुल सत्तार हैड कानि. 29, पुलिस थाना गजनेर बीकानेर शामिल है। उक्त एसआईटी जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निकट सुपरविजन में अनुसंधान करेगी। आपको बता दें कि इस हादसे में नौ जनों की मौत हो गई थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!