Monday, June 22, 2026
Hometrendingफल सब्जी मंडी के विकास के लिए 7 करोड़ से अधिक की...

फल सब्जी मंडी के विकास के लिए 7 करोड़ से अधिक की राशि हुई स्वीकृत

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com फल सब्जी मंडी पूगल रोड में 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्य होंगे। बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट और कमीशन एजेंट्स सोसायटी (रजि.) के अध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा ने बताया कि फल सब्जी मंडी के विकास के लिए राज्य सरकार ने सात करोड सत्रह लाख इक्यावन हजार रुपए स्वीकृत किये है। उन्होंने बताया कि इस राशि से तीन शेड एवं सीसी रोड का निर्माण हो सकेगा।

मिढ्ढा ने इस स्वीकृति के लिए राज्य सरकार, अतिरिक्त कलक्टर (नगर), प्रशासक कृषि उपज मंडी समिति बीकानेर एवं सचिव फल सब्जी मंडी समिति का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के होने से स्थानीय व्यापारियों, किसानों एवं उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। मिढ्ढा ने कहा कि इस राशि के स्वीकृत होने से मंडी में विकास कार्य होंगे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!