Thursday, June 25, 2026
Hometrendingकायस्थ समाज स्थापना दिवस 10 नवंबर को मनाया जाएगा

कायस्थ समाज स्थापना दिवस 10 नवंबर को मनाया जाएगा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की ओर से वार्षिक स्थापना दिवस श्री चित्रगुप्त भवन रानी बाजार में 10 नवंबर को शाम 7 बजे से मनाया जाएगा। संगठन सचिव नवीन माथुर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल कुमार सक्सेना, जिला न्यायाधीश बीकानेर होंगे।

कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु वालों का सम्मान, मेधावी छात्र, विशिष्ट उपलब्धि, पदोन्नति प्राप्त सदस्यों का सम्मान किया जायेगा। खेल कूद दिवस के विजेताओं को पुरस्कार दिये जायेंगे। महिला प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। उपाध्यक्ष जुगल किशोर माथुर ने सभी कायस्थ जनों से वार्षिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!