Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरनत्थूसर बास में महिला की निर्ममता से हत्या, आरोपी फरार

नत्थूसर बास में महिला की निर्ममता से हत्या, आरोपी फरार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नयाशहर थानान्तर्गत नत्थूसर बास क्षेत्र में एक महिला की निमर्मता से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

नयाशहर थानाप्रभारी बहादुर सिंंह ने ‘अभय इंडिया’ को बताया कि मृतका का नाम सरोज सोनी (35) है। मृतका मूल रूप से सरदारशहर के गांव आडसर की रहने वाली है। वो पिछले सात-आठ वर्षों से नत्थूसर बास स्थित गोपाल सोनी के पास रहती थी। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ ही रहते थे। दोनों के बीच पिछले काफी समय विवाद भी चल रहा था। घटना की प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि सरोज की हत्या गोपाल सोनी ने की तथा बाद में वो फरार हो गया। गोपाल सोनी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या का केस चल रहा है।

थानाप्रभारी ने बताया कि मृतका सरोज सोनी के पीहर वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतका के चार बच्चे हैं। पुलिस को घटना की सूचना गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सरोज सोनी बैड के नीचे फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट लगी हुई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!