Saturday, May 2, 2026
HometrendingRPSC प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 संस्कृत व कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक का परिणाम जारी

RPSC प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 संस्कृत व कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक का परिणाम जारी

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से मंगलवार को प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के संस्कृत विषय का परिणाम जारी किया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय की विचारित सूची 12 अप्रेल 2023 को जारी की गई थी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से करवाई गई। पात्रता जांच उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार 194 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक (भू-जल विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2022 का परिणाम जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक (भू-जल विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2022 का परिणाम जारी किया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव  ने बताया कि इन पदो के लिए 11 एवं 12 सितंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार 8 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!