HometrendingSSC की परीक्षा में फर्जी छात्र बैठाने वाले गिरोह के सरगना सहित...

SSC की परीक्षा में फर्जी छात्र बैठाने वाले गिरोह के सरगना सहित 3 गिरफ्तार

जयपुर abhayindia.com स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल स्टाफ परीक्षा (एमटीएस) में नकल करवाने वाले गिरोह का रविवार को पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सहित 3 सदस्यों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

अतिरिक्त महानिदेशक (एटीएस एवं एसओजी) अनिल पालीवाल के अनुसार इस गिरोह का मुख्य सरगना जसवंत कुमार निवासी थाना मंडावर, दौसा है। इसके दो साथी थाना नदबई जिला भरतपुर निवासी देशराज और चूरु निवासी गिरधारी सिंह है।

मामले के अनुसार, एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली कि मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल स्टाफ प्रारंभिक परीक्षा में एक गिरोह वास्‍तविक छात्रों के स्थान पर फर्जी छात्रों को बैठाकर परीक्षा दिलवा रहा है। इस पर एसओजी की टीम ने शास्त्री नगर, जयपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, द्वारकापुरी में दबिश देकर तीनों आरोपियों को धरदबोचा। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षा दिलवाने के लिए वे प्रति परीक्षार्थी से 2 से 5 लाख रूपए वसूल कर रहे हैं।

बीकानेर महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस-भाजपा ने ऐसे दिया एकजुटता का संदेश…देखें तस्‍वीरें

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular