Saturday, April 27, 2024
Homeधर्म-ज्योतिषबुध का सिंह राशि में गोचर, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

बुध का सिंह राशि में गोचर, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
बुध ग्रह अब कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ गए हैं और सूर्य के साथ इनका संयोग होने से सिंह राशि में शुभ बुधादित्य योग बना है। इस राशि में बुध 19 सितंबर, बुधवार सुबह 4.23 तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक और धन एवं व्यापार को प्रभावित करने वाला ग्रह बताया गया है। बुध के इस गोचर से आपके करियर, स्वास्थ्य, संबंधों एवं आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा, ये जानते हैं राशि के अनुसार -:
मेष : बुध आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर संतान के लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। विद्यार्थियों के लिये भी समय अनुकूल रहने के आसार हैं। आपकी मानसिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप नए दोस्त बनाएंगे। आपको इस दौरान कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
वृषभ : बुध आपकी राशि के चौथे घर में प्रवेश कर रहा है। आप इस अवधि में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान रिश्ते भी मैत्रीपूर्ण बनेंगे। करियर के क्षेत्र में कठिन परिश्रम का उत्तम फल मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय उत्तम है।
मिथुन : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध प्रवेश कर रहा है। इस दौरान आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर नजर आएगा। इस दौरान आपको छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित फल प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
कर्क : बुध आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपको विदेशी संबंधों का लाभ मिलेगा। भाई-बहन भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी। इस दौरान आप ना तो किसी को कर्ज दें और ना ही लें। सफलता और पहचान मिलेगी।
सिंह : बुध ग्रह आपकी राशि के प्रथम भाव में ही गोचर कर रहा है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग पहले से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वे अपने इस रिश्ते को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
कन्या : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध ग्रह गोचर करेगा। आप खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी विवाद के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। जो जातक बाहर जाने के इच्छुक हैं उनकी संभावनाएं भी प्रबल हो सकती हैं।
तुला : बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापारियों को भी इस गोचर से लाभ होगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उन्हें काफी फायदा होगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप नए दोस्त बनाएंगे।
वृश्चिक : बुध आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा। कर्मक्षेत्र में बुध का आना उनके लिये बहुत लाभकारी योग बना रहा है। जो जातक नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।
धनु : आपकी राशि के नौंवे भाव में बुध प्रवेश कर रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। पिता के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी से लाभ और समर्थन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
मकर : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध प्रवेश कर रहा है। इस दौरान आपको कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में विजय आपकी होगी। कार्यस्थल पर भी सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दें। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
कुंभ : यह आपकी राशि के सातवें भाव में प्रवेश कर रहा है। आपके सामने कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आएंगी। करियर के क्षेत्र में कठिन परिश्रम का उत्तम फल मिलेगा। साझेदारी पर भरोसा रखें। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
मीन : बुध ग्रह आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना पड़ेगा। स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना है। आपके लिए यह गोचर मध्यम फलदायी होगा। दांपत्य जीवन में भी साथी के साथ अनबन होने के आसार हैं।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular