Saturday, April 27, 2024
Homeबीकानेरकिराडू़ ने बाईसा और बाऊसा के 10 साल के कार्यकाल पर उठाए...

किराडू़ ने बाईसा और बाऊसा के 10 साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार किराड़ू ने बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम के विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि इनके दस साल के कार्यकाल में उल्लेखनीय दस काम भी नहीं हुए है। विकास के लिहाज से दोनों ने बीकानेर को वर्षों पीछे धकेल दिया है।

किराड़ृू ने मंगलवार को यहां प्रेस वार्ता में कहा कि बीकानेर शहर की समस्याएं जस की तस हैं। रेलवे फाटक की समस्या के नाम पर भाजपा द्वारा राजनीति हो रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए तकनीकी विश्वविद्यालय को पांच वर्षों तक ठप रखा। आज भी कुलपति की नियुक्ति के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है। साहित्य का प्रतिनिधित्व करने वाली राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि विधायक बताएं? उन्होंने और उनकी सरकार ने पिछले दस सालों में क्या कार्य किए?

परिवर्तन होना तय

कांग्रेस नेता किराडू ने कहा कि आज आमजन भाजपा की जुमलेबाजी से ऊब चुकी है। केन्द्र से लेकर राज्य तक भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। प्रधानमंत्री की सभा के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना पड़ता है, इससे यह सिद्ध हो चुका है कि भाजपा के पास एक भी ऐसा चेहरा नहीं है जो भीड़ जुटा सके। उन्होंने कहा कि जनता को विकास से मतलब है। यह विकास सिर्फ कांग्रेस ही करवा सकती है। वह दिन दूर नहीं जब देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी।

घर-घर लेंगे सुझाव, बनेगा घोषणा-पत्र

कांग्रेस नेता किराड़ू ने बताया कि शहर में होने वाले विकास कार्यों का निर्धारण अब आमजन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए घर-घर जाकर सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर अगले पांच वर्षों का ‘घोषणा पत्रÓ तैयार होगा। आनंद निकेतन में आयोजित प्रेस वार्ता में किराड़ू ने कहा कि अब तक विकास कार्यों का निर्धारण एयर कंडिशनर कमरों में बैठे अधिकारियों द्वारा किया जाता है। उन्हें क्षेत्र विशेष की मूल समस्याओं एवं इनके निदान की जानकारी नहीं होती, लेकिन यह कार्य शहर पर थोप दिए जाते हैं। इससे जनता को आशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता तथा सरकारी धन का सदुपयोग नहीं हो पाता।

‘जन स्वराज यात्रा’ 14 से

इसे ध्यान रखते हुए विकास में आम आदमी की भागीदारी अभियान के तहत ‘जन स्वराज यात्रा’ निकाली जाएगी। इसकी शुरूआत 14 जुलाई को लखोटियों के चौक से सायं 5 बजे होगी। जहां किराड़ू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नृसिंह भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जनसंपर्क अभियान का आगाज होगा। यात्रा के तहत आमजन एक प्रपत्र भरवाया जाएगाए इसमें वार्ड की प्रमुख समस्याएं तथा उनके निदान के संबंध में सुझाव लिया जाएगा। साथ ही नगर निगमए विधायक एवं सांसद निधि, केन्द्र द्वारा राज्य सरकार द्वारा करवाए जाने योग्य कार्यों की सूची तैयार की जाएगी। इसके अनुसार एक ‘घोषणा पत्र’ तैयार होगा। इसमें विकास कार्यों के साथ शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रोजगार सहित विभिन्न मुद््दों पर चर्चा होगी।

वेबसाइट का लोकार्पण

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कमेटी के प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने वेबसाइट का लोकार्पण किया। वेबसाइट पर बीकानेर के मतदाता अपनी समस्याओं को अपलोड कर सकेंगे। मतदाता पहचान पत्र एक फॉर्मेट में यूनिक आईडी के तौर पर रहेगा। मतदाता पहचान पत्र संख्या इस वेबसाइट पर डालने पर ही समस्या दर्ज हो सकेंगी। प्रेस वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढा, मगन पाणेचा, लोक सभा यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, महासचिव वसीम फिरोज अब्बासी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम रतन जोशी, सईद अहमद, एनएसयूआई महासचिव रितेश सेवग, यूथ कांग्रेस सचिव राजू पारीक, शहर जिला सचिव मनोज किराडू, यूथ कांग्रेस महासचिव सुनील सारस्वत एवं भीखाराम मेघवाल उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular