Friday, March 29, 2024
Homeमनोरंजनऑस्कर अवॉर्ड-2018 के विनर्स घोषित, द शेप ऑफ वॉटर का जलवा

ऑस्कर अवॉर्ड-2018 के विनर्स घोषित, द शेप ऑफ वॉटर का जलवा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अभय इंडिया डेस्क. सिने जगत का सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड समारोह लॉस एजेंलिस में आयोजित हुआ। इसमें ऑस्कर 2018 के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए। समारोह में श्रेष्ठ अभिनेता (बेस्ट एक्टर) का अवॉर्ड फिल्म ‘डार्केस्ट आवर’ के लिए गैरी ओल्डमैन को दिया गया, जबकि श्रेष्ठ अभिनेत्री (बेस्ट एक्ट्रेस) का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमेंड के नाम रहा। फ्रांसेस को यह अवॉर्ड फिल्म ‘थ्री बिलबोर्डस’ के लिए दिया गया है। समारोह में श्रेष्ठ फिल्म (बेस्ट पिक्चर) का अवॉर्ड फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को मिला। अवॉर्ड समारोह में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता शशि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता की सूची इस प्रकार हैं-:
बेस्ट पिक्चर : द शेप ऑफ वॉटर

बेस्ट एक्टर (मेल) : गैरी ओल्डमैन, फिल्म डार्केस्ट आर

बेस्ट एक्टर (फीमेल) : फ्रांसेस मैकडोरमेंड, फिल्म थ्री बिलबोर्डस

बेस्ट डायरेक्टर : गीलर्मो डेल टोरो, फिल्म द शेप ऑफ वॉटर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : सैम रॉकवेल, थ्री बिलबोर्डस

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : ऐलीसन जैनी, फिल्म आई टोन्या
फिल्म एडिटिंग :डनकर्क (ली स्मिथ)

फिल्म एडिटिंग : रिमेमबर मी, फिल्म कोको (म्यूजिक, लिरिक्स : क्रिस्टम एंडरसन लोपेज और रॉबर्ट लोपेज)

ओरिजिनल स्कोर : फिल्म द शेप ऑफ वॉटर

बेस्ट सिनेमाटोग्राफी : ब्लेड रनर 2049 (रोजर ए डेकिंस)

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (फीचर) : इकारस

बेस्ट साउंड एडिटिंग : डनकर्क (रिचर्ड किंग और एलेक्स गिबसन)

बेस्ट साउंड मिक्सिंग : डनकर्क
ओरिजनल स्क्रीन प्ले : गेट आउट, जॉर्डन पीले

प्रोडक्शन डिजाइन : फिल्म द शेप ऑफ वॉटर

फॉरेन लेंगुएज फिल्म : ए फंटास्टिक वूमेन

एनीमेटेड फीचर फिल्म : कोको

विज़ुअल इफेक्ट्स : ब्लेड रनर 2049

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट : हेवन इज द ट्रैफिक जेम ऑन द 405 (फ्रैंर स्टेफेल)

एडेपटेड स्क्रीन प्ले : कॉल मी बाय योर नेम (जेम्स इवोरी)

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular