Thursday, May 14, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में हफ्ता वसूली का मामला, फिल्मी स्टाइल में भिड़ाई गाड़ियां, पांच...

बीकानेर में हफ्ता वसूली का मामला, फिल्मी स्टाइल में भिड़ाई गाड़ियां, पांच जनों पर एफआईआर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में एक युवक से हफ्ता वसूली करने के नाम पर जान से मारने की धमकी देने तथा फिल्मी स्टाइल में उसका पीछा कर गाड़ियां भिड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद सहित पांच जनों पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, रानीबाजार निवासी दीपक कौड़ा पुत्र पूर्णानन्द (38) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पांच नवम्‍बर की रात करीब साढे आठ बजे मयूर खान व 4-5 जने रानीबाजार ओवरब्रिज पर पहुंच गये। इस दौरान मयूर व उसके साथी से आपस मे बोलचाल हो गई व कहने लगे की तूने जो दिपावली पर पटाखों की बिक्री कर जो पैसा कमाया है उसमे से हमें हफ्ता दें, नहीं तो तेरे को व तेरे परिवार को जान से मार देंगे। परिवादी ने बताया कि इस पर वह अपनी बोलेरो कैम्पर गाडी लेकर रवाना गया। लेकिन मयूर और चार-पांच अन्‍य ने अपनी कैम्पर गाड़ी से मेरी गाड़ी पर पांच-सात बार टक्‍कर मारी और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 327, 387, 427, 506 व 145 के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!