Thursday, June 4, 2026
Hometrendingअभिनेत्री सुष्मिता सेन की पहली वेबसीरीज 'आर्या' का ट्रेलर रिलीज, वीडियो में...

अभिनेत्री सुष्मिता सेन की पहली वेबसीरीज ‘आर्या’ का ट्रेलर रिलीज, वीडियो में दिखा दमदार अंदाज…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

मनोरंजन डेस्क। मिस यूनिवर्स (1994) व अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रही है। सुष्मिता सेन इस बार बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि वेबसीरीज के जरिए एक्टिंग में दोबारा कदम रख रही हैं। सुष्मिता की पहली वेबसीरीज ‘आर्या’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में अभिनेत्री सुष्मिता सेन की जमकर तारीफ हो रही है। यह सीरीज डिज़नी हॉटस्टार पर 19 जून 2020 को रिलीज होगी।

ट्रेलर के अनुसार इस सीरीज में वह आर्या नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं। वह 3 बच्‍चों की मां और एक बिजनेसमैन की पत्‍नी हैं। इस वेब सीरिज में सुष्मिता सेन और चंद्रचूड़ के अलावा सिकंदर खेर, एलेक्स ओनेल, नमित दास और मनीष चौधरी भी नजर आ रहे हैं।

कोरोना काल के बीच क्रिकेट की हो रही वापसी, बिना दर्शक खेलेंगे…

डायरेक्टर राम माधवानी ने इस वेब सीरीज को डायरेक्ट किया है। राम माधवानी ने ही इसकी कहानी लिखी है। ट्रेलर को साझा करते हुए राम माधवानी ने ट्विटर पर लिखा, 9 साल बाद एक सपना सामने आया। टीम के लिए सभी का धन्यवाद। आर्या का ट्रेलर रिलीज, आप लोग इस बारे में क्या सोचते हैं, यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ”

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!