







भोपाल abhayindia.com राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जल्द ही एक किताब लिखने वाली। यह किताब किस विषय पर होगी, इसका खुलासा तो हालांकि उन्होंने अभी नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि वो जल्द ही एक किताब लिखने जा रही हैं।
पूर्व सीएम वसुंधरा ने अपनी यह इच्छा भाजपा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग से मुलाकात के दौरान जाहिर की। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान सारंग ने उन्हें एक किताब भेंट की, तो राजे ने बताया कि वो भी एक किताब लिखने जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी व्यस्तता के चलते वो कुछ लिख नहीं पा रही हैं, लेकिन वो जल्दी ही इस पर काम शुरू करेंगी। कही।
बताया जा रहा है पूर्व सीएम वसुंधरा ने कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद भाजपा के जन जागरण अभियान के तहत शनिवार भोपाल में थीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद कैलाश सारंग का हाल-चाल जाना। बाद में मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने पाक के कब्जे वाले कश्मीर के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरु की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र के फैसले के बाद पूरा भारत अब एक होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
नहीं छूटा बंगलों का मोह, अब गहलोत सरकार ने पूर्व मंत्रियों पर लगाया जुर्माना



